{"_id":"6828d0ff02cbdd5386011904","slug":"pass-percentage-decreased-district-is-at-fifth-place-in-the-state-this-time-too-student-nidhi-of-sachcha-kheda-is-third-in-the-state-jind-news-c-199-1-jnd1002-134854-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांचवे स्थान पर जींद, 95% रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांचवे स्थान पर जींद, 95% रहा परिणाम
Sat, 17 May 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 17 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) भिवानी की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जींद जिला प्रदेश में 5वें स्थान पर रहा।
पिछले साल भी जींद पांचवें स्थान पर ही था, लेकिन उस समय पास प्रतिशत ज्यादा था। इस बार जींद का पास प्रतिशत 95.07 प्रतिशत है, जबकि पिछले साल 97.29 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इस साल नरवाना के एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा निधि ने 495 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में जिले के दसवीं कक्षा के 15812 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 15032 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 631 बच्चे ईआईओपी (इम्प्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस) की श्रेणी में आए हैं और 149 बच्चों का कंपार्टमेंट आया है।
पिछले सत्र 2023-24 में 16 हजार 430 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 15 हजार 984 पास हुए थे और 353 ईआईओपी की श्रेणी में थे। 2022-23 के सत्र में 16 हजार 570 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 12185 विद्यार्थी पास हुए थे और 1719 बच्चों की कंपार्टमेंट आई थी। उस साल 2669 विद्यार्थी फेल हो गए थे। सत्र 2022-23 में जींद जिला का प्रदेश में आठवां स्थान था।