फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Participation in government, still no development of Julana: Mohit

सरकार में भागीदारी, फिर भी जुलाना का विकास नहीं : मोहित

Mon, 11 Mar 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Participation in government, still no development of Julana: Mohit
जींद। प्रदेश की जनता ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की छुट्टी करने का मन बना लिया है। यह बात पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर के पोते कांग्रेस के प्रवक्ता और युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित लाठर ने जुलाना हलके के गांव बुराडेहर में हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 साल से भाजपा का राज देखा है। अब 2024 आ गया है। यदि आपको 15-15 लाख मिले हैं तो भाजपा को वोट दे देना, नहीं तो कांग्रेस को वोट दे देना। प्रदेश विकास के मामले में अन्य प्रदेशों से बहुत पीछे चला गया है। अब फैसले का वक्त आ गया है। प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में भागीदारी होने के बावजूद भी जुलाना हलके का विकास नहीं हुआ। जुलाना कस्बे की जो मुख्य सड़क है वह मौजूदा विधायक अमरजीत ढांडा बनवा नहीं पा रहे। सरकार और विधायक के पास छह माह का समय है। जुलाना की मुख्य सड़क बनवा दें नहीं तो छह माह बाद जनता अपने वोट से भाजपा-जजपा गठबंधन को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सत्यवान, बलबीर कलकंधा, लीलू, ईश्वर सिंह, अजीत सिंह, पूर्व सरपंच शमशेर, बलदेव चहल, मनोज लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed