फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panches asked for TA-DA on the lines of Sarpanches

Jind News: सरपंचों की तर्ज पर पंचों ने मांगा टीए-डीए

Tue, 09 Jul 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Panches asked for TA-DA on the lines of Sarpanches
08जेएनडी08: नगूरां गांव में मिटिंग में भाग लेते विभिन्न गांवों के पंच। संवाद
अलेवा। समस्याओं को लेकर नगूरां समेत विभिन्न गांवों के पंचों ने सोमवार को नगूरां गांव में बैठक की। इसकी अध्यक्षता पंच सुदेश ने की।
विज्ञापन

सुदेश ने कहा कि पंच सरपंचों के लिए अहम कड़ी का काम करते हैं, इसलिए सरकार को चाहिए कि पंचों का मासिक मानदेय 4500 रुपये किया जाए। सरपंचों की तर्ज पर पंच की पेंशन लागू की जाए। पंचों का स्वास्थ्य बीमा लागू करने के अलावा अपने वार्ड में कार्यों की तसदीक करने की अनुमति दी जाए। सरपंचों की तरह पंच का लेटर पैड व स्टांप लागू किया जाए। पंचों को पंचायत में किए कार्यों की अलग से जिम्मेदारी दी जाए। सभी पंचों को सरपंचों की तर्ज पर टीए और डीए मिलना चाहिए। पंचायत की सभी बैठक सचिव की अध्यक्षता में पंचों की मौजदूगी में होनी चाहिए। पंचों को भी कार्यालय के लिए कुर्सी और अलमारी मिलनी चाहिए। सभी गांवों में पंचों की एक समिति बनाई जाए, जिसकी देखरेख में पूरे विकास कार्य किए जाएं। इस अवसर पर पंच नरेश कुमार, हरदीप, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार, महावीर, वकील, रविंद्र, कर्मबीर मौजूद रहे।

08जेएनडी08: नगूरां गांव में मिटिंग में भाग लेते विभिन्न गांवों के पंच। संवाद

08जेएनडी08: नगूरां गांव में मिटिंग में भाग लेते विभिन्न गांवों के पंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed