फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Palwal and Bhiwani team champion in Kabaddi

जींद: कबड्डी में पलवल और भिवानी की टीम चैंपियन

Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Palwal and Bhiwani team champion in Kabaddi
उचाना। बाबा प्रेमनाथ खेल अकेदमी उचाना में राज्यस्तरीय जूनियर नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों में पलवल और लड़कियों में हिसार चैंपियन बना।
विज्ञापन

दो दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन संबंधित हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। समापन पर आरजीएम कॉलेज उचाना के कुमार अनिल, सीनियर लेक्चरार डॉ. राजेश श्योकंद पहुंचे। लड़कों व लड़कियों के मैच के लिए मैट के अलग-अलग मैदान बनाए गए। लड़कों के फाइनल में पलवल का मुकाबला फरीदाबाद के बीच हुआ। पलवल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38-25 से फाइनल मुकाबला जीता। तृतीय स्थान पर हिसार की टीम रही। लड़कियों में फाइनल मुकाबला कांटे का रहा। भिवानी और हिसार के मैच में भिवानी की टीम हिसार की टीम को 40-36 से हराकर विजेता बनी। तीसरे स्थान पर जींद की टीम रही। अनिल ने कहा कि कबड्डी हमारा परंपरागत खेल है। इस खेल को लेकर युवाओं का रूझान निरंतर बढ़ रहा है। अब बेटियां भी इस खेल में हिस्सा लेने लगी है ये अच्छे संकेत भविष्य के लिए है। इस अवसर पर खेल अकेदमी संचालक जयभगवान करसिंधु, सन्नी ढुल, बीरेंद्र घोघडिय़ा, अमित लांबा, कर्मबीर दलाल, सुनील लाठर, सतीश डीपीई, मा. रामप्रसाद, प्रदीप पालवां, बलराम श्योकंद, जयभगवान करसिंधु, हिमांशु छातर, विक्रम श्योकंद, सुखदेव खरकभूरा, ढिल्लू, महाबीर शास्त्री, अमरजीत खटकड़, जयबीर खटकड़, वीरेंद्र डीपीई बुडायन, सत्यवान वर्मा, विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed