फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy production increased more than last year

Jind News: पिछली साल से अधिक हुई धान की पैदावार

Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Paddy production increased more than last year
उचाना। पिछले साल से अधिक पैदावार होने के साथ-साथ भाव भी बीते साल से अधिक मिलने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। इस बार धान 1121, 1509 के साथ अन्य किस्म की धान के भाव बीते साल से अधिक किसानों को मिले।
विज्ञापन

बाजरा, कपास भी बीते साल से अधिक मंडी अब तक पहुंची है। पैदावार अच्छी होने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हुआ है। आवक बढ़ने के साथ भाव बढ़ने से मार्केट फीस में भी बढ़ोतरी हुई है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार धान 1509 इस बार 163301 क्विंटल पहुंची तो बीते साल से 82049 क्विंटल अधिक है। पीआर धान 212620 क्विंटल पहुंची तो बीते साल से 101466 क्विंटल अधिक है। धान 1121 एवं बासमती की अन्य किस्म की धान 2546934 क्विंटल पहुंची है। कपास अब तक 41402 क्विंटल पहुंची है जो बीते साल 33671 क्विंटल अधिक है। बाजरा इस बार 18402 क्विंटल पहुंचा है जो बीते साल से 5407 क्विंटल अधिक है। इस साल इन दिनों 1121 धान के भाव कम से कम 3641 से लेकर 4902 रुपये तक पहुंचे है। बीते साल 2711 से 4219 रुपए तक भाव रहे थे।
विज्ञापन


खरीद की व्यवस्था बेहतर

किसान रघबीर, सुलतान, जगबीर, धर्मबीर ने कहा कि इस बार पैदावार बीते साल से अधिक है। कपास की बिजाई इस बार कम किसानों ने की है। धान की अधिक बिजाई की है। उत्पादन धान की अधिक होने के साथ-साथ भाव भी इन दिनों बीते साल से अधिक मिल रहे है। कई सालों के बाद भाव अच्छे किसानों को फसलों के मिल रहे है। ये साल किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला रहा। किसी तरह की परेशानी फसल बेचने के दौरान किसानों को नहीं हुई। शासन, प्रशासन की तरह व्यवस्था सरकारी, प्राइवेट खरीद की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed