फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nursing officer raised slogans regarding demands

Jind News: मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर ने की नारेबाजी

Sat, 16 Dec 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nursing officer raised slogans regarding demands
15जेएनडी26 : नागरिक अस्पताल परिसर में काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन करती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद
जींद। ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को नर्सिंग ऑफिसर ने अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगा कर काम किया। नर्सिंग ऑफिसर ने मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल परिसर में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर का कहना था कि वह सी से बी ग्रुप में लिए जाने, 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उनकी लंबित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते जिलाभर की नर्सिंग ऑफिसर 20 दिसंबर तक काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे। ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर नर्सिंग स्टाफ नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य गेट पर एकत्रित हुई और काले बिल्ले लगा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान शारदा सहरावत ने कहा कि नर्सिंग कैडर की लंबित मांगों के कारण कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जल्द ही सभी नर्सिंग एसोसिएशन एक मंच पर एकत्रित होकर बैठक करेंगी और बड़ा फैसला लेंगी। इस मौके पर राजवंती, सुनीता, पूनम, शर्मिला, सोनिया, मनीषा, विपिन, श्रवण, पूजा, वीनू, पूजा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed