{"_id":"698f6c847f70fd45820e2b2b","slug":"navdeep-stadium-to-be-renovated-with-rs-154-crore-work-begins-jind-news-c-199-1-jnd1010-148495-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1.54 करोड़ रुपये से नवदीप स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1.54 करोड़ रुपये से नवदीप स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, काम शुरू
Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी26: नवदीप स्टेडियम में जीम की चल रहीं मुरम्मत। संवाद।
- फोटो : ग्राम पंचायत धवरपारा में बना सामुदायिक शौचालय दुर्दशा का शिकार ।
नरवाना। शहर के एकमात्र खेल परिसर नवदीप स्टेडियम में लंबे समय से प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो चुका है। स्टेडियम को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाया जा रहा है जिससे नरवाना व आसपास के क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
स्टेडियम परिसर के अंदर करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य जारी है। मैदान की लेवलिंग, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था में सुधार, दीवारों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जर्जर जिम और शौचालयों का हो रहा नवीनीकरण स्टेडियम के अंदर मौजूद जिम, जो काफी समय से जर्जर हालत में थी, उसका भी नवीनीकरण शुरू कर दिया गया है।
खिलाड़ियों को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिम को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा खराब हालत में पड़े शौचालयों की भी मरम्मत की जा रही है ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं मिल सकें। बिजली से संबंधित कार्य भी आगामी चरण में शुरू होंगे जिससे पूरे परिसर में रोशनी और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
नवदीप स्टेडियम में पहले से ही अत्याधुनिक सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, एथलेटिक ट्रैक, बॉक्सिंग रिंग और स्केटिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां नियमित रूप से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं।
इंसेट3.28 करोड़ से बनेगा हॉकी पवेलियन
स्टेडियम में 3 करोड़ 28 लाख रुपये से एक आधुनिक हॉकी पवेलियन का निर्माण प्रस्तावित है। इस पवेलियन में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आधुनिक शौचालय, बैठने की बेहतर व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पवेलियन बनने से बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन में और सुविधा होगी।
वर्जन
मरम्मत शुरू हो चुका है और जल्द ही स्टेडियम में सुधार दिखाई देंगे। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता में है। आने वाले समय में नवदीप स्टेडियम और अधिक आधुनिक रूप में नजर आएगा।- संदीप गोयत, स्टेडियम इंचार्ज , नवदीप स्टेडियम नरवाना।