फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nagpur's Sara Hashmi gets Best Selfie with Daughter Award

Jind News: नागपुर की सारा हाशमी को मिला बेस्ट सेल्फी विद डॉटर अवॉर्ड

Mon, 10 Jun 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nagpur's Sara Hashmi gets Best Selfie with Daughter Award
सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम में बेटियों के साथ सेल्फी लेते हुए प्रतिभागी। स्रोत : संस्था
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर नौ बार प्रचारित किए जा चुके सेल्फी विद डॉटर अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित नौवें सेल्फी विद डॉटर दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली सारा हाशमी को बेस्ट सेल्फी विद डॉटर अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण के अवसर पर आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय सेल्फी विद डॉटर डे के ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत, कनाडा व नेपाल से जुड़े प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि 9 जून 2015 को गांव बीबीपुर से शुरू हुआ किया गया यह अभियान आज विश्व के 80 देशों में पहुंच चुका है। एसजीटी विश्वविद्यालय में केंद्रीय कार्यक्रम मे देश-विदेश के लोग वर्चुअल जुड़कर सेल्फी विद डॉटर अभियान के बारे में एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

यूनाइटेड नेशन की इंडिया कंट्री हेड कांता सिंह ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर अभियान से भारत की लड़कियों के सम्मान व पहचान में बहुत बड़ा बदलाव आया है। क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जक्सय शाह ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर अभियान से देश में बेटियों के प्रति जागरूकता आई है। उन्होंने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली सेल्फी विद डॉटर को 31, 21 और 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए। पंचायत को भी 21 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी विद डॉटर टीम की सदस्य बिक्म श्रेष्ठा व कल्पना श्रेष्ठा ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर नेपाल का सबसे पंसदीदा अभियान बन गया है। इससे नेपाल के लोगों में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव आया है। नेपाल में सेल्फी विद डॉटर के वीडियो को पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कनाडा से भारतीय मूल की लीला अहीर ने सेल्फी विद डॉटर को बहुत प्यारा अभियान बताया।


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पिछले वर्ष यह अभियान दिव्यांग बेटियों को समर्पित किया गया था, जो समाज की दिव्य अंग हैं। इस वर्ष यह अभियान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व को समर्पित किया गया। सेल्फी विद डॉटर का यह प्रयास बेटियों को राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके योगदान पर गर्व की अनुभूति करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed