फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal elections: 5 on the post of councilor from Jind, one nomination filed in Safidon

निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू जींद में दूसरे दिन हुए पांच नामांकन, सफीदों एक, चेयरमैन पद के लिए नहीं आया एक भी नामांकन

Wed, 01 Jun 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 5 on the post of councilor from Jind, one nomination filed in Safidon
जींद। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन कुल छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। जींद में पार्षद के लिए पांच और सफीदों में एक नामांकन आया है। नरवाना नगर परिषद और उचाना नगरपालिका के लिए अभी तक कोई नामांकन जमा नहीं हुआ है। उधर पार्टियों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। जजपा ने जजपा द्वारा जींद नगरपरिषद व उचाना नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

चुनाव के लिए नामांकन चार जून तक भरे जा सकते हैं, लेकिन अभी तक भाजपा व आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं कांग्रेस द्वारा पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अगले एक-दो दिन में चुनावी सरगर्मियां तेज जो जाएंगी।
विज्ञापन

पार्षद की पत्नी को चेयरमैन पद का टिकट
जजपा ने जींद नगरपरिषद से निवर्तमान पार्षद हरीश अरोड़ा की पत्नी रजनी अरोड़ा को चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतारा है। रजनी अरोड़ा इससे पहले 2005 से 2010 तक जींद नगरपरिषद की उप प्रधान रहीं हैं। वहीं उचाना से अनिल शर्मा को पार्टी का टिकट दिया गया है। अनिल शर्मा के दादा रविदत्त और पिता रामकुमार उचाना नगरपालिका के चेयरमैन रहे हैं। निकाय चुनाव के लिए 19 जून को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के वार्ड 7 और 13 हुए अनारक्षित
जींद नगरपरिषद में वार्ड नंबर सात व 13 को पहले पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन आदालत में मामला विचाराधीन होने के कारण इस पर सरकार ने नई अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार वार्ड नंबर सात और 13 को अनारक्षित कर दिया है।
बॉक्स
आज बढ़ सकती है नामांकन करने वालों की संख्या
बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन अधिक नामांकन आने की उम्मीद है। नामांकन प्रक्रिया चार जून तक चलेगी। ऐसे में बुधवार को ही भाजपा द्वारा भी उम्मीदवार का नाम घोषित किया जा सकता है।

बॉक्स
भाजपा-जजपा के अलग होने से रोचक हुआ चुनाव
भाजपा और जजपा द्वारा अलग-अलग चुनाव लड़ने से इस बार निकाय चुनाव में मुकाबला रोचक होने जा रहा है। जिले के चारों निकाय चुनाव रोचक होने की संभावना है। जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पिता दो बार इनेलो से विधायक रहे हैं। डॉ. मिड्ढा ने पहली बार भाजपा को जींद में जीत दिलवाई है। ऐसे में यहां मुकाबला रोचक होगा। उचाना से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खुद विधायक हैं। वहीं यह क्षेत्र हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का है। यहां भी मुकाबला रोचक हो सकता है। नरवाना में भी जजपा के विधायक हैं। सफीदों में कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed