फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mother and son arrested in the murder of vijender, who entered another house in kandela village

कंडेला गांव में घर में घुसे बिजेंद्र की हत्या के आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mother and son arrested in the  murder of vijender, who entered another house in kandela village
कंडेला गांव में शनिवार रात को दूसरे के घर में घुसने पर 28 वर्षीय विजेंद्र की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी राममेहर और उसकी मां रामरती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राममेहर को एक दिन के रिमांड लेने के साथ रामरती को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को विजेंद्र गांव के ही राममेहर के घर में घुस गया था। पुलिस के अनुसार जब विजेंद्र घर में घुसा तो राममेहर जाग गया और विजेंद्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर राममेहर की मां जाग गई और वह भी विजेंद्र की पिटाई करने लगी। दोनों ने मिलकर विजेंद्र की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विजेंद्र के चाचा कृष्ण की शिकायत पर राममेहर व उसके परिवार पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राममेहर व उसकी मां रामरती को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने राममेहर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि रामरती को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed