फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mother and daughter died in Narwana, Jind, when the roof of their house collapsed

जींद के नरवाना में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से मां-बेटी की मौत, किराए पर रहता था परिवार

Sat, 31 Jan 2026 12:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 31 Jan 2026 12:20 PM IST
सार

सदस्य आशीष ने बताया कि वह मजदूरी करता है और गांधीनगर स्थित ढाणी में वह किराए के मकान में रहते हैं शनिवार सुबह काम पर निकल गया था। घर में उसके माता-पिता, पत्नी उषा, तीन बेटियां राधिका, सोनल और मायरा तथा भाई मनीष रहते हैं।

विज्ञापन
mother and daughter died in Narwana, Jind, when the roof of their house collapsed
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के गांधीनगर स्थित ढाणी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। वार्ड नंबर 14 की एक गली में स्थित मकान की छत अचानक गिरने से मां और बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से माहौल दहल उठा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक एक तेज आवाज के साथ कमरे की छत भरभराकर नीचे गिर गई। उस समय कमरे में महिला उषा और उसकी छोटी बेटी मायरा मौजूद थीं। छत गिरते ही दोनों मलबे के नीचे दब गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में छत जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही नागरिक अस्पताल में मृतकों के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इसी दौरान नरवाना विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है तथा हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और हर आंख नम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सदस्य आशीष ने बताया कि वह मजदूरी करता है और गांधीनगर स्थित ढाणी में वह किराए के मकान में रहते हैं शनिवार सुबह काम पर निकल गया था। घर में उसके माता-पिता, पत्नी उषा, तीन बेटियां राधिका, सोनल और मायरा तथा भाई मनीष रहते हैं। आशीष के अनुसार हादसे के समय उसकी पत्नी उषा और छोटी बेटी मायरा कमरे में बेड पर बैठी थीं। उसकी मां वीना उनकी दो बेटी राधिका वैश सोनम को स्कूल छोड़ने के लिए हादसे से 5 मिनट पहले ही घर से स्कूल छोड़ने के लिए गई थी। जबकि पिता बीमारी के कारण आंगन में धूप सेक रहे थे। अचानक कमरे की छत गिरने से पत्नी और बेटी की जान चली गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और हर आंख नम है। पुलिस द्वारा परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।


बेहद दर्दनाक हादसा नरवाना के गांधीनगर स्थित ढाणी में हुआ है जिसमें मां और बेटी की छत के नीचे दबने से मौके परी मौत हो गई और ऐसे में परिवार के पास उनका ढांढस बंधवाने के लिए अस्पताल में परिजनों से मिले हैं और जो भी पीड़ित परिवार को सहायता मिल पाएगी उसे प्रकार से आर्थिक सहयोग उनको किया जाएगा। हम पीड़ित परिवार के इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। -कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed