फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   More facilities should be provided to promote industries: Bajrang Garg

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मिलें ज्यादा सुविधाएं : बजरंग गर्ग

Wed, 06 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
More facilities should be provided to promote industries: Bajrang Garg
05जेएनडी03-हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को व्यापारी प्रतिनिधि सम् - फोटो : संवाद
जींद। व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में एक निजी होटल में हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्या पर विचार किया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से बड़ी-बड़ी कंपनियों की ओर से खाद्य सामग्री व हर जरूरत का सामान बेचने से छोटा व मध्यम व्यापारी बर्बादी की कगार पर है। हरियाणा में छोटे और मध्यम व्यापारियों पर काम नहीं होने के कारण व्यापारी भारी समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को छोटे व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन देना चाहिए। व्यापारियों की दुकान में आग लगने व किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर नुकसान का मुआवजा सरकार को देना चाहिए। लोगों पर फिक्स चार्ज 165 रुपये से बढ़कर 290 रुपये करने से प्रदेश के उद्योगपतियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed