फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Middle-aged woman accused of raping two youths

अधेड़ महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged woman accused of raping two youths
सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव की 52 वर्षीय महिला ने युवक पर अपहरण कर एक अन्य युवक के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसे संजय नामक एक युवक से पैसे लेने थे। 18 जून को दोपहर के समय वह संजय के पास पैसे लेने के लिए गई तो उसने कहा कि उसके पास अभी पैसे नहीं है। वह खेतों में अपने दोस्त के पास से पैसे लेकर आ रहा। इसके बाद उसे दे देगा। संजय ने कहा कि वह भी उसके साथ चलेगी तो उसे खेत में ही पैसे मिल जाएंगे। महिला ने कहा कि उसने संजय पर विश्वास कर लिया और उसके साथ खेतों में चली गई। खेत में बने कोठे में अजमेर नामक युवक पहले से ही मौजूद था। कोठे पर जाते ही दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को बताया। एएसआई मोनिका ने कहा कि महिला की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed