फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Members of All Haryana Power Corporation Worker Union will protest on 24th

Jind News: ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य 24 को करेंगे प्रदर्शन

Tue, 15 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Members of All Haryana Power Corporation Worker Union will protest on 24th
15जेएनडी01-गेट मीटिंग में भाग लेते हुए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य। स्रोत य - फोटो : संवाद
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की सर्कल कमेटी की बैठक सर्कल सचिव धर्मवीर भंभेवा की अध्यक्षता में हुई। संचालन पंकज भाटिया ने किया। पंकज भाटिया ने कहा कि अधीक्षक अभियंता ने बातचीत करने गए सर्कल सचिव के साथ जो नकारात्मक रवैया अपनाया, उससे संगठन की गरिमा को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता ने सर्कल सचिव को जो पत्र लिखे हैं, उनकी यूनियन कड़े शब्दों में निंदा करती है। सभी की सहमति से अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर 17 अप्रैल को विरोध गेट मीटिंग की जाएगी और मीटिंग में आगे के आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद 24 अप्रैल को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करके अधीक्षक अभियंता के कर्मचारी विरोधी रवैये के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। फिर भी अधीक्षक अभियंता के तानाशाही रवैये में सुधार नहीं हुआ तो संगठन और भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इसके चलते शहर में प्रदर्शन करना, पुतला फूंकने और आम जनता को कर्मचारी और जनता विरोधी रवैये की जानकारी देने जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। इस मौके पर राज्य उप प्रधान संजीव ढांडा, कृष्ण, राकेश, अनूप, रविंद्र सैनी, कुलदीप, प्रदीप, संदीप, बलवान और नरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed