फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Majra Khap will meet former Governor of Meghalaya today

Jind News: माजरा खाप आज मेघालय के पूर्व राज्यपाल के साथ करेगी मुलाकात

Sat, 22 Apr 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Majra Khap will meet former Governor of Meghalaya today
जींद। माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू और सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक ने पुलवामा हमले की सच्चाई सामने लाकर देश की आंखें खोलीं हैं। खाप पंचायत की ओेर से 22 अप्रैल को पूर्व राज्यपाल से मिल कर उनका उत्साहवर्धन करने का निर्णय लिया गया है।खाप नेताओं ने आरोप लगाया कि यदि सत्यपाल सिंह मलिक की बातों को सही मानें तो शहीद सरकार की बहुत बड़ी साजिश के शिकार हुए। प्रधानमंत्री सैनिकों को आपातकालीन सुविधाएं भी देने से बच रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए 40 शहीदों को बलिदान लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्यपाल सिंह मलिक के बयान पर अपनी सफाई देश को देनी चाहिए और उस नेता की भी जांच करनी चाहिए जो सत्यपाल सिंह मलिक को 300 करोड़ रुपये की किसी काम के लिए रिश्वत की पेशकश कर रहे थे। ये आरोप भी मलिक ने नाम लेकर लगाया है लेकिन सरकार इस मामले में चुप है।
विज्ञापन

राजनीति के लिए देश को कमजोर करने की किसी को इजाजत नहीं
माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने बताया कि हरियाणा की बहुत सी खापें व किसान संगठन दिल्ली में जाकर सत्यपाल सिंह मलिक को मिल कर उनको विश्वास दिलाएंगे कि वो सच्चाई पर खड़े रहें। हर स्थिति में खापें व किसान संगठन आप के साथ हैं। यदि सरकार कुछ गलत करने कि कोशिश करेगी तो तमाम खापें व किसान संगठन रोड पर आने को तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन दौरान जब आंदोलन कमजोर हो रहा था तब सत्यपाल सिंह मलिक ने ही सरकार को कहा था कि किसान खाली हाथ नहीं जाते हैं, इन्हें कुछ देकर अवश्य भेजें। ऐसे में आज यदि ऐसे नेता पर कोई संकट आता है तो किसान व मजदूर चुप नहीं बैठेंगे। उच्च न्यायालय को इस पर संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। यह मामला देश की अस्मिता से जुड़ा हुआ है। राजनीति के लिए देश को कमजोर करने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed