{"_id":"637fb28fe8ab854ecd71591c","slug":"lord-parshuram-mahakubh-to-be-held-in-karnal-on-december-11-will-be-an-example-kartikeya-sharma-jind-news-rtk6644211115","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाला भगवान परशुराम महाकुभ होगा मिसाल : कार्तिकेय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाला भगवान परशुराम महाकुभ होगा मिसाल : कार्तिकेय शर्मा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ।
- फोटो : Jind
जींद। करनाल के सेक्टर 12 में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाला भगवान परशुराम महाकुंभ अपने आप में मिसाल होगा। इसमें पूरे हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। ब्राह्मण समाज के सांसद, मंत्री व विधायक भी शिरकत करेंगे। ये बातें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने वीरवार को पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने आह्वान किया कि इस राज्यस्तरीय महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेकर अपनी आवाज बुलंद करें। कहा कि सीएम सिटी करनाल में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम महाकुंभ को लेकर ब्राह्मण समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों में उत्साह बना हुआ है। 36 बिरादरी के लोग महाकुंभ में आएंगे। यह प्रदेश स्तरीय महाकुंभ इतिहास रचेगा और इसमें प्रदेशभर के कोने-कोने से 36 बिरादरी के लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज सशक्त तरीके से अपने आप को पेश करे, ताकि हमारी मांगों को माना जाए। उन्होंने कहा कि हमें अब यह सोचने की जरूरत है कि हम क्यों पिछड़े हैं। इस बात का इतिहास गवाह है कि जिन कौमों में एकता नहीं होती वह पिछड़ जाती हैं। हमें एकजुट होकर अपनी बात रखनी है।
कहा कि उनके पिता विनोद शर्मा ने समाज व हरियाणा के लोगों के लिए जो काम किया है, वह उसे और भी आगे ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रधान सियाराम शास्त्री, कश्मीरी लाल शर्मा, रामनिवास पटवारी, धर्मबीर पिंडारा, सतबीर भागखेड़ा, पंडित भैयाराम शर्मा, रामजुआरी शर्मा, सोमपाल रिटौली मौजूद रहे।