{"_id":"66d76aa0982caeac1605aa74","slug":"license-holders-should-surrender-their-weapons-jind-news-c-199-1-sroh1006-122449-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अपने शस्त्र जमा करा दें लाइसेंस धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अपने शस्त्र जमा करा दें लाइसेंस धारक
Wed, 04 Sep 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने शस्त्र धारकों से कहा है कि विधानसभा चुनाव दृष्टिगत अपने शस्त्र संबंधित थाने या वैध हथियार रखने वाली दुकानों पर जमा करा दें और रसीद हासिल कर लें। आदेशों की अनुपालना न करने वाले व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक संहिता की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश मोहम्मद इमरान रजा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कहा कि धारा 163 लागू है। यह धारा 10 अक्तूूबर तक लागू रहेगी। इस धारा के लागू होने से जिला में किसी भी स्थान पर बिना अनुमति पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के जमा होने, साथ ही किसी व्यक्ति द्वारा ब्रछा, जैली, गंडासा, चाकू जैसे घातक हथियारों को अपने साथ लेकर घूमने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व बैंकों में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदि पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन