{"_id":"6a3684ac6822784c0403f58b","slug":"learned-the-art-of-living-a-stress-free-and-happy-life-jind-news-c-199-1-sroh1009-155396-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने की कला सीखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने की कला सीखी
Sun, 21 Jun 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
जींद। नरवाना स्थित फ्यूचर नशा मुक्ति केंद्र में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 18 से 20 जून तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एवं मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास विकास तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। इस दौरान योग, प्राणायाम, ध्यान और विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया का अभ्यास भी कराया गया।
नरेश जागलान ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सुदर्शन क्रिया और ध्यान जैसी विधियां व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ जीवन को सकारात्मक दिशा देने में सहायक साबित होती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक वर्णिका शर्मा और कमल शर्मा का विशेष योगदान रहा। वहीं फ्यूचर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अनिल कुमार ने आर्ट ऑफ लिविंग टीम का आभार जताते हुए कहा कि नशामुक्ति के साथ मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर कार्य करना भी बेहद जरूरी है।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम से उन्हें तनाव से राहत, बेहतर एकाग्रता और जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण मिला। कई प्रतिभागियों ने भविष्य में भी नियमित रूप से योग, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया करने का संकल्प लिया।