फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Laborer sleeping on cement shop roof dies after electrical transformer falls on him during storm.

Jind News: सीमेंट की दुकान की छत पर सो रहा था मजदूर, आंधी में बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरने से मौत

Thu, 14 May 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Laborer sleeping on cement shop roof dies after electrical transformer falls on him during storm.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गोहाना रोड स्थित गांव रधाना के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीमेंट की दुकान की छत पर सोए यूपी के अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय राजकुमार तेज आंधी और बारिश में गद्दे समेत बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
राजकुमार गांव रधाना के पास स्थित सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करता था। गर्मी के चलते वह अक्सर रात को दुकान की छत पर सो जाता था। मंगलवार रात भी वह छत पर सोया हुआ था, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि मौसम बिगड़ने पर राजकुमार अपना गद्दा उठा कर नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। तेज हवा के कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह बगल की फैक्टरी के बिजली ट्रांसफार्मर पर जा गिरा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का बुधवार सुबह उस समय पता चला जब सीमेंट दुकान को मालिक दुकान पर पहुंचा और वह खुली नहीं मिली। जब उसने छत पर जाकर देखा तो राजकुमार फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर के पास पड़ा था।

दुकान मालिक अशोक ने बताया कि राजकुमार लगभग सात-आठ साल से दुकान पर कार्य कर रहा था। रात को दुकान पर सोता था। जांच अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed