{"_id":"9d4e7a1251ce425d8e7740e61ed369b0","slug":"kumhar-samsj-protest-second-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद को लेकर दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे कुम्हार समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद को लेकर दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे कुम्हार समाज के लोग
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव भगौरा में कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप को लेकर कुम्हार समुदाय के लोगों का दूसरे दिन भी सब तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे।
सब तहसील कार्यालय बैठे कुम्हार समुदाय के लोगों को प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कुम्हारा समाज के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक वह धरने को समाप्त नहीं करेंगे। उन्हें प्रशासन के आश्वासन पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
जब तक पंचायत द्वारा दी गई जमीन उन्हें वापस नहीं दिलवाता, आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार नहीं करता तब तक वो सब तहसील कार्यालय में डटे रहेंगे।
विज्ञापन
कुम्हार समाज के लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पहले भी कई बार इस मामले में समझौता हो चुका है। समझौते के कुछ दिनों के बाद आरोपी लोग झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। इस बार वो आश्वासन पर गांव नहीं लौटेंगे। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता वो सब तहसील कार्यालय में अपने परिवार के साथ डटे रहेंगे।
धरने पर बैठे बलवान, सतपाल, राजेश, सुनील, हवा सिंह ने कहा कि गांव में पंचायत द्वारा कुम्हार समाज के लोगों को ईंट, बर्तन बनाने के लिए दी गई जमीन को लेकर हुए विवाद में समझौते हुए।
समझौता होने के बाद आरोपी लोग उनके साथ झगड़ा करने के साथ-साथ उनकी ईंटों को चुरा लेते हैं। गांव में उनको जान का खतरा है इसलिए वो गांव में नहीं जा सकते हैं। ये लोग पुलिस प्रशासन से मिलकर उल्टा उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज करवा देते हैं।
अब इंसाफ मिले बिना गांव नहीं लौटेंगे। अदालत के स्टे ऑर्डर के बावजूद भी उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार कुम्हारा समाज के लोगों से मिले और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने उनके आश्वासन पर विश्वास करने से मना कर दिया।
थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने कहा कि गांव की पंचायत बुलाई गई है। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार भी पहुंचेंगे। कुम्हार समाज के लोगों को किसी तरह की दिक्कत है तो पुलिस प्रशासन हर समय उनके लिए तैयार है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।