फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   keep a distance of 6 feet from the suspected corona virus : doctor aviral

कोरोना वायरस आशंकित व्यक्ति से छह फीट की दूरी बनाकर रखें : डॉ. अविरल

Wed, 12 Feb 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
keep a distance of 6 feet from the suspected corona virus : doctor aviral
कोरोना वायरस को लेकर हुई कार्यशाला में भाग लेते चिकित्सक। - फोटो : Jind
विश्व स्वास्थ्य संगठन के हिसार व रोहतक के प्रभारी डॉ. अविरल शर्मा ने नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की बैठक कर उन्हें कोरोना वायरस के बारे में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वायरस से बचने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना जरूरी है। बैठक में हर गांव, शहर व मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को भेजकर कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने की।
विज्ञापन

डॉ. अविरल शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस चीन में महामारी का रूप ले चुका है। चीन से आए यात्रियों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। आम जनता को इसके बारे में भयभीत होने की जरूरत नहीं है। जिले में फिलहाल कोई केस नहीं आया है, लेकिन इसके बारे में जागरूक होने की ज्यादा जरूरत है। जिस व्यक्ति को बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, जुकाम हो उसकी जांच करवाना जरूरी है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जयकुमार मान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस तरह के किसी भी संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे बचाव के लिए संभावित मरीज से छह फीट की दूरी बनाए रखें। छींकते व खांसते समय मुंह को ढक कर रखें। किसी से हाथ नहीं मिलाएं, बार-बार हाथ अच्छी तरह से धो लें, भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मान ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा आईएमए के साथ बैठक करके प्राइवेट अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। कार्यशाला में सभी स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ नागरिक अस्पतालों के चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया। कार्यशाला के बाद सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीन से आए यात्रियों की प्रतिदिन विशेष रूप से मॉनीटरिंग करें व आम जनता तक कोरोना वायरस से बचाव व जानकारी प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed