उचाना। छातर गांव के भगवान वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि धर्म के अनुसार नरेश द्वारा आदि नित्यनेम के पाठ से संपन्न किया कलश स्थापित किया। विधायक प्रतिनिधि के तौर पर सुषमा अत्री मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची। हर वर्ग के लोगों ने कलश कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वाल्मीकि समाज ने मिलकर सुषमा अत्री का स्वागत किया। भगवान वाल्मीकि के जयकारों से और खुशी मनाते हुए मंदिर में कलश चढ़ाया गया। सुषमा अत्री ने कहा कि आज भगवान वाल्मीकि द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विशाल अत्री, अमरजीत, सत्यवान, जीतू, रोहताश, रोशनी, बबल, प्रभु, जगदीश, हवा सिंह, हरपाल, होशियारा, हरिकेश, राजबाला, राजपति, सुनीता, माया, नीता, बीता मौजूद रही।