फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kabaddi is the first choice in applications for sports nurseries

Jind News: खेल नर्सरियों के आवेदन में कबड्डी पहली पसंद

Thu, 19 Feb 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi is the first choice in applications for sports nurseries
जींद। खेल विभाग आगामी सत्र से नई खेल नर्सरियां शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए जिलेभर से इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब तक करीब 290 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जबकि आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है। इस बार विभाग ने दायरा बढ़ाते हुए निजी स्कूलों को भी आवेदन का अवसर दिया है। पहले यह सुविधा केवल सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों तक सीमित थी।
विज्ञापन

विभाग की योजना ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने की है। फिलहाल अधिकतर आवेदन कबड्डी के लिए आए हैं जबकि बेसबॉल, घुड़सवारी, लॉन टेनिस और सॉफ्टबॉल के लिए अभी तक कोई रुचि नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग ने सरकारी व निजी संस्थानों के साथ ग्राम पंचायतों और निजी अकादमियों को भी इन खेलों में आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षकों को 20 से 25 हजार रुपये मानदेय और खिलाड़ियों को 1500 से 2000 रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed