फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kabaddi competition organized in Pauli village

Jind News: पौली गांव में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 04 Jan 2026 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi competition organized in Pauli village
03जेएनडी21 : प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के गांव पौली में शनिवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें 65 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन युवा स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा किया गया। आयोजन समिति के सदस्य बलजीत मलिक ने बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगिता में दर्जनों टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर गांव के युवाओं में खासा उत्साह है। खेल मैदान को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएसा जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर 11 हजार रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पौली गांव के सरपंच प्रतिनिधी जितेंद्र मलिक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के माध्यम से न केवल खिलाड़ी अपना नाम रोशन करते हैं बल्कि गांव और क्षेत्र की भी पहचान बनती है। प्रतियोगिता के पहले दिन 21 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन हथवाला की टीम ने कापड़ो को 17 अंकों से हराया। रिंढाना की टीम ने लजवाना की टीम को 4 अंकों से हराया। नोल्था की टीम ने मालवी की टीम को सात अंकों से हराया।
इस मौके पर नीरज मलिक, रोहतास मलिक, बलजीत, रोहीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed