फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Julana farmer dies of cardiac arrest at Tikri border

जुलाना के किसान की टीकरी बॉर्डर पर हृदय गति रुकने से मौत

Sun, 29 Aug 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Julana farmer dies of cardiac arrest at Tikri border
किसान देवेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
लगातार 9 माह से टीकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे जुलाना के किसान की हृदय गति रुकने से रविवार को मौत हो गई। किसान के शव का सोमवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जुलाना के वार्ड नंबर तीन निवासी 39 वर्षीय देवेंद्र किसान आंदोलन के दौरान लगातार 9 माह से दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहा था। देवेंद्र अपनी वृद्ध माता का इकलौता सहारा था। उसके पिता की मौत होने के कारण वही खेतीबाड़ी करता था। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू होने से लेकर अब तक वह टीकरी बार्डर पर धरना दे रहा था। रविवार दोपहर में देवेंद्र की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। देवेंद्र अविवाहित था। वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था। उसका भाई उससे अलग रहता है। जुलाना में चल रहे लंगर पर जैसे ही किसान की मौत की खबर लगी तो किसानों में मातम छा गया। देवेंद्र की मौत पर किसान नेताओं ने शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन

सरकार किसानों के प्रति निर्दयी हो गई है। किसानों की लगातार शहादत हो रही है, लेकिन उसके कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। 9 माह में लगभग 650 किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली सीमा पर शहीद हो चुके हैं। सरकार किसानों पर लाठी चलवाकर अन्याय कर रही है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों की मांगों को माने। किसान किसी भी सूरत में हार नहीं मानने वाले हैं। -गुरनाम सिंह चढूनी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed