फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Julana Election Result, Vidhan sabha chunav vote counting 2024 Congress had made Vinesh its candidate

Julana Election Result 2024: राजनीति के दंगल में जीतीं विनेश फोगाट, भाजपा के कैप्टन बैरागी को दी मात

Tue, 08 Oct 2024 02:33 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

आज हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है। 

विज्ञापन
Julana Election Result, Vidhan sabha chunav vote counting 2024 Congress had made Vinesh its candidate
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट। - फोटो : X @BajrangPunia

विस्तार

विज्ञापन

जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने 6015 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश फोगाट की इस जीत को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने भाजपा के मजबूत उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए यह जीत हासिल की है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों के वोट इस प्रकार रहे:

  • इनेलो के सुरेंद्र लाठर: 10158 वोट
  • जजपा के अमरजीत ढांडा: 2477 वोट
  • आप की कविता रानी: 1280 वोट

जुलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चुनावों में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने महत्वपूर्ण बढ़त बनाई है। प्रारंभिक नतीजों के अनुसार, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 6354 वोटों से पीछे छोड़ते हुए 11 राउंड के मतगणना में आगे चल रही हैं।

विज्ञापन

विनेश फोगाट की इस जीत की संभावनाओं से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही उनकी जीत की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी इस सफलता को लेकर आशान्वित हैं और यह जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी इस समय मतगणना के अंतिम राउंड में जुटे हुए हैं, और सभी की निगाहें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं। जुलाना क्षेत्र में वोटिंग के दौरान कांग्रेस और अन्य दलों के बीच एक तगड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, लेकिन विनेश फोगाट की बढ़त ने सभी को चौंका दिया है।

इस चुनावी जीत के साथ ही विनेश फोगाट ने अपने राजनीतिक करियर में एक नया अध्याय जोड़ा है, जो पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में उभरा है। मतगणना के अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि क्या वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर सकेंगी।

जींद की जुलाना में मुकाबला जाट बनाम ब्राह्मण पर आकर टिक गया है। पिछली बार 25 हजार वोटों से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस ने इस बार ओलंपियन विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस विनेश के जाट चेहरे और सेलेब्रिटी स्टेटस को भुनाना चाहती है। दूसरी तरफ भाजपा ने योगेश बैरागी को मैदान में उतारकर ओबीसी वोटों को साधने का प्रयास किया है।



कांग्रेस के बागी डॉ. सुरेंद्र लाठर इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ. सुरेंद्र लाठर ने लगभग तीन साल पहले सामाजिक सरोकार परिवार एक संस्था बनाई थी। इस संस्था की पहुंच जुलाना विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर घर तक है। ऐसे में वह भी क्षेत्र में खासी पकड़ रखते हैं। विनेश फोगाट और डॉ. सुरेंद्र लाठर जाट समुदाय से हैं। जितने अधिक वोट डॉ. सुरेंद्र लाठर को जाएंगे, विनेश फोगाट को उतना ही नुकसान का अंदेशा है। अब यह मतदाताओं पर निर्भर है कि वह किसके सिर ताज पहनाते हैं। फिलहाल असल मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है।

एक्स फैक्टर
जाट बहुल विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वोटों की अच्छी खासी संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed