फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Joy at the Narwana Bar over Karamjit becoming a Bar Council member.

Jind News: करमजीत के बार काउंसिल सदस्य बनने पर नरवाना बार में खुशी

Wed, 29 Apr 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Joy at the Narwana Bar over Karamjit becoming a Bar Council member.
28जेएनडी04: बार में मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए अधिवक्ता। संवाद।
नरवाना। अधिवक्ता करमजीत चौधरी के बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य बनने पर बार एसोसिएशन नरवाना में खुशी का माहौल है। अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान एडवोकेट अरुण नैन ने कहा कि करमजीत चौधरी का इस महत्वपूर्ण पद पर चयन होना अधिवक्ता समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे नरवाना बार का नाम भी ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन

उन्हें उम्मीद है कि करमजीत चौधरी अपने अनुभव और मेहनत से अधिवक्ताओं के हित में अच्छे फैसले लेंगे और खासकर युवा वकीलों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता अमरजीत सिंह ने बताया कि करमजीत चौधरी हमेशा वकीलों के हकों के लिए खड़े रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर अधिवक्ताओं की समस्याओं को उठाया और उनके समाधान के लिए प्रयास किए।

इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एकजुट होकर काम करने और अधिवक्ता समाज को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अरुण नैन (पूर्व प्रधान), पूजा गर्ग, हिमांशु शर्मा, दीक्षा, सुमन, साहिल खटकड़, हरिन्दन, पूजा मलिक, विवेक श्योकंद और आशीष पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed