फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jjp's second list will come before september 22 : dushyant

22 सितंबर से पहले आएगी जजपा की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Sun, 15 Sep 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
jjp's second list will come before september 22 : dushyant
विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी के करने बाद अब 22 सितंबर से पहले जननायक जनता पार्टी दूसरी लिस्ट जारी करेगी। 22 सितंबर को रोहतक में होने वाली जजपा की रैली से पहले घोषित होने वाली दूसरी सूची में 5 से 7 उम्मीदवारों के नाम होंगे। 22 के बाद अन्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें खास बात यह रहेगी कि जिन लोगों ने जजपा संगठन में रहकर मेहनत की है उन्हें ही चुनाव के रण में उतारा जाएगा। जजपा सोशल इंजीनियरिंग के आधार पर ही उम्मीदवारों को उतारेगी। यह बात पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के स्थानीय कार्यालय में अमर उजाला से बातचीत में कही। जींद विधानसभा के बारे में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जींद विधानसभा सीट पर उम्मीदवार को आखिरी सूची में घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजपा को बने केवल दस महीने ही हुए हैं। जिस मुकाम पर आज पार्टी है, वह बहुत अच्छे संकेत हैं। सोशल इंजीनियरिंग के आधार पर प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा सामंजस्य बैठाया जाएगा कि कोई भी वर्ग नाराज न हो। दुष्यंत ने कहा कि जो लोग 75 पार की बात करते हैं, चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि वह लोग केवल झूठे वादे ही नहीं करते, बल्कि लोगों को बरगलाने के लिए झूठ बोलने की सारी सीमाएं भी लांघते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed