फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's middlemen ended the strike

जींद के आढ़तियों ने समाप्त की हड़ताल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Jind's middlemen ended the strike
डीसी से मिलने पहुंचे आढ़ती - फोटो : AMAR UJALA
नई अनाज मंडी में देर शाम जिलेभर के आढ़तियों की मीटिंग हुई, जिसमें आढ़तियों ने 14 दिन लंबी चली अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बुधवार को अनाज मंडी के आढ़तियों की दिनभर अधिकारियों और नेताओं से चली बैठकों के दौर के बाद देर शाम जींद जिले के आढ़ती मंडी की धर्मशाला में एकत्रित हुए, जिसमें आढ़तियों के बीच चली ढाई घंटे बैठक में आढ़तियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया। बैठक के बाद आढ़ती डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिले। उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। आढ़तियों ने बताया कि उनकी अधिकतर मांगें मान ली गई हैं, बाकी अन्य मांगों को पूरी करने के लिए डीसी व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य कृषि विपणन अधिकारी राजकुमार बैनीवाल ने आश्वासन दिया है। बैठक में मुख्य तौर पर आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सत्यवान उर्फ सत्तू रेढू, दी न्यू फूडग्रेन एसोसिएशन के प्रधान जय भगवान मित्तल, जुलाना मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजपाल लाठर, पिल्लूखेड़ा मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कंवर साहब सरोहा, सफ़ीदों मंडी एसोसिएशन के प्रधान मोतीराम मंगला, अलेवा मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार, उचाना मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेश श्योकंद व नरवाना मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल व अन्य आढ़ती नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed