{"_id":"57698ef14f1c1b5964b48280","slug":"jind-nagar-parisad-election-poll-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद नगर परिषद की चौधर का फैसला बुधवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद नगर परिषद की चौधर का फैसला बुधवार को
jind
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद भवन का फाइल फोटो।
- फोटो : bureau
जींद नगर परिषद की चौधर का फैसला बुधवार को सकता है। हालांकि पार्षदों का एक धड़ा पहली ही बैठक रद्द करवाने के लिए भी प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें सफलता मिलती नजर नहीं आ रही। वहीं मुकाबला नई और पुरानी भाजपा के बीच होने से इसका रोमांच बढ़ गया है। एक ओर जहां भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता पूनम सैनी को चेयर पर्सन बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी और उचाना कलां से विधायक प्रेमलता सुदेश देवी के समर्थक पार्षदों की मीटिंग ले चुकी हैं। 31 सदस्यों वाली जींद नगर परिषद में चेयरपर्सन पद के लिए जोर आजमाइश जारी है। बुधवार को होने वाली मीटिंग में हालांकि पार्षदों को शपथ भी दिलाई जानी है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार नवनिर्वाचित पार्षद इससे अनुपस्थित रह सकते हैं। वहीं एक धड़ा ऐसा ही चाह रहा है। यदि इस बार बैठक टलती है तो अगली बैठक में कोरम की समस्या नहीं रहेगी और नगर परिषद की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है, लेकिन इसकी संभावनाएं कम हैं। हालांकि पूनम सैनी अपने साथ 19 पार्षदों का समर्थन होने का तथा सुदेश देवी 17 पार्षदों का समर्थन होने का दावा कर रही हैं। वहीं सुदेश देवी पहले भी नगर परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं और उनका अनुभव इस बार काम आ सकता है।
यह है राजनीतिक पहुंच
हालांकि स्वयं पूनम सैनी और सुदेश देवी दोनों ही सक्रिय राजनीति मेें नहीं हैं, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियां राजनीतिक हैं। पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी भाजपा के प्रदेश सचिव हैं और सरकार में खास प्रभाव भी रखते हैं। वहीं सुदेश देवी केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के खासमखास सोमबीर पहलवान के भाई की पत्नी हैं। उनकी राजनीतिक स्पॉट सोमबीर पहलवान के कारण ही विधायक प्रेमलता कर रही हैं।
असमंजस की स्थिति
हालांकि भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता पूनम सैनी की ताजपोशी तय मान रहे हैं, लेकिन कुछ लोग जिला परिषद की तरह ही बड़ा उलटफेर होते हुए भी देख रहे हैं। गौरतलब है कि जिला परिषद चेयरपर्सन के चुनाव के लिए भाजपा ने जिस उम्मीदवार को आगे किया था वह हार गई और चौधरी बीरेंद्र सिंह की समर्थक विनोद सिंगला की पत्नी पद्मा सिंगला को जिला परिषद का ताज मिल गया।
विज्ञापन
बैठक हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट1973 की धारा 9, हरियाणा नगर पालिका निर्वाचन नियम 70 में वर्णित प्रावधान के अनुसार बुलाई गई है। बैठक में सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद प्रधान व उप प्रधान का चुनाव होगा। इस चुनाव को लेकर सभी पाषर्दों को 16 जून के दिन पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है। नगर परिषद की बैठक, प्रधान व उप प्रधान के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसएसपी राकेश आर्य ने नगर परिषद कार्यालय भवन का दौरा कर सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
- योगेश मेहता, एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी