फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind dominates the national lacrosse camp, with nine players and a coach selected.

Jind News: लैक्रोस राष्ट्रीय कैंप में जींद का दबदबा, नौ खिलाड़ी और एक कोच का चयन

Mon, 15 Jun 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jind dominates the national lacrosse camp, with nine players and a coach selected.
जिले के नौ खिलाड़ी भारतीय लैक्रोस कैंप में चयनित
जींद। एशिया पैसिफिक लैक्रोस सिक्सेस चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय लैक्रोस कोचिंग कैंप में जिले के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें चार पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं हरियाणा लैक्रोस टीम के मुख्य कोच एवं लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजपाल रेडू को भी भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप में कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग से आशीष गोयत, नितिन बालदा, नितेश कुमार और सर्वेश बलहारा शामिल हैं। महिला वर्ग में खुशबू मलिक, नैंसी गोयत, कनिष्का शर्मा, अन्नू बूरा और किरण वर्मा को जगह मिली है।
विज्ञापन

लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तौसीफ ए. लारी की ओर से जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय कोचिंग कैंप 17 जून से एक जुलाई तक गलगोटिया यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। कैंप के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में होने वाली एशिया पैसिफिक लैक्रोस सिक्सेस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को कैंप में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विदेशी प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है जबकि पूरे कैंप का तकनीकी संचालन जापान की विशेषज्ञ युकारी यामामोतो के मार्गदर्शन में होगा।
कोच राजपाल रेडू ने कहा कि जींद के खिलाड़ियों का एक साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय कैंप में चयन होना जिले में लैक्रोस खेल के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ जींद के प्रधान सोमनाथ सैनी, रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक जितेंद्र बांगर, कोच मनदीप श्योकंद तथा कोच जसवंत सिवाच ने खिलाड़ियों और कोच राजपाल रेडू को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि जींद के खिलाड़ी अंतिम टीम में जगह बनाकर ऑस्ट्रेलिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed