फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind beat Hisar 18-15 in handball to win first place.

Jind News: जींद ने हिसार को हैंडबॉल में 18-15 से हराकर पाया प्रथम स्थान

Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jind beat Hisar 18-15 in handball to win first place.
14जेएनडी22: हिंदू कन्या कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
जींद। राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत अर्जुन स्टेडियम में हैंडबॉल और हिंदू कन्या महाविद्यालय में खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 में जींद ने हिसार को 18-15 से हराकर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 कैथल ने जींद को 19-12 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता रुद्राक्ष मिड्ढा व जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और डिप्टी डीईईओ किरण ने शिरकत की।
विज्ञापन

इसके अलावा हिसार ने भिवानी को 8-2 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रोहतक ने कैथल को 17-8 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 आयु वर्ग लड़कियों में कैथल ने जींद को 22-14 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिसार ने पलवल को 9-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा लड़कों की अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता में कैथल ने चरखी दादरी को 11-6 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जींद ने पानीपत को 11-10 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं खो-खो अंडर-14 आयु वर्ग लड़कियों में जींद ने कैथल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 लड़कियों में कैथल ने प्रथम झज्जर ने दूसरा व फतेहाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की अंडर 19 आयु वर्ग में पानीपत ने पहला, कैथल ने दूसरा व जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 लड़कियों में जींद ने पहला, हिसार ने दूसरा व कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर 17 लड़कों में कैथल ने पहला, जींद ने दूसरा व चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed