फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jatin Shyokand fulfilled his grandfather's dream by becoming a lieutenant.

Jind News: जतिन श्योकंद ने लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया दादा का सपना

Mon, 07 Sep 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jatin Shyokand fulfilled his grandfather's dream by becoming a lieutenant.
फोटो 07जेएनडी15-लेफ्टिनेंट बने खरकभूरा गांव के जतिन श्योकंद। स्रोत परिजन
उचाना। खरकभूरा गांव के जतिन श्योकंद ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार का गौरव बढ़ाया बल्कि दिवंगत दादा स्व. करतार श्योकंद का वर्षों पुराना सपना भी साकार कर दिया। दादा की इच्छा थी कि उनका पोता सेना में अधिकारी बने।
विज्ञापन


पिता कर्नल अशोक श्योकंद ने बयाया कि जतिन ने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल से हासिल की। इसके बाद सीडीएस/एनसीसी के माध्यम से चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में प्रवेश लिया।
विज्ञापन

कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जतिन ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन मिला। पासिंग आउट परेड में माता-पिता ने उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के सितारे सजाए तो परिवार के लिए यह भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया। उनके पिता अशोक श्योकंद सेना में कर्नल हैं जबकि दादा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। जतिन परिवार के तीसरे आर्मी अफसर बने हैं। जतिन की उपलब्धि पर खरकभूरा सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।


जतिन श्योकंद के चाचा कृष्ण श्योकंद, सुरेंद्र सफा खेड़ी, संदीप फौजी, रणबीर पहलवान, रवि नंबरदार, अनिल पहलवान ने कहा कि जतिन श्योकंद ने लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं के लिए जतिन श्योकंद प्रेरणास्रोत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed