फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jan Sangharsh Manch protested against rigging in the electoral process.

Jind News: चुनावी प्रक्रिया में धांधली के विरोध में जन संघर्ष मंच ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Manch protested against rigging in the electoral process.
फोटो 5 नरवाना। प्रदर्शन करते हुए जन संघर्ष मंच के सदस्य। स्रोत संगठन। - फोटो : shiv tripathi
नरवाना। जन संघर्ष मंच हरियाणा, नरवाना की ओर से बुधवार को कथित चुनावी अनियमितताओं और धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। मंच के सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या दोष सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और मतदाताओं के विश्वास को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की। प्रदर्शन में जन संघर्ष मंच हरियाणा के पदाधिकारी जोगिंदर, सतबीर, दिलबाग, बिट्टू, विकास सैन, शमशेर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed