{"_id":"6755e20ab98c3122640451da","slug":"jagjit-singh-dallewal-who-is-fasting-unto-death-is-in-poor-health-jind-news-c-199-1-sroh1009-126823-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल का बिगड़ा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल का बिगड़ा स्वास्थ्य
Sun, 08 Dec 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
नरवाना । खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। डल्लेवाल 13 दिन से आमरण अनशन पर हैं। अब उनका वजन लगातार कम हो रहा है। इसकी वजह से वह अब मंच से संबोधित नहीं कर पा रहे हैं।
किसान नेताओं ने बताया कि रविवार को शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था पैदल दिल्ली जा रहा था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। चार किसान पुलिस की हिंसात्मक कार्रवाई में घायल हो गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने मीडिया को मोर्चों से दूर रहने का आदेश दिया है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को मोर्चा के 300 दिन पूरे होने पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में देशभर में सांसदों के घरों के बाहर भूख हड़ताल की जाएगी। रविवार को डल्लेवाल का बीपी अधिकतम 155 व न्यूनतम 90 रहा। इसके अलावा पल्स 90 तो शुगर 90 रहा। उनके शरीर का तापमान 96.6 व वजन 76 किलोग्राम रहा।