{"_id":"672baa3baac413054802d230","slug":"it-is-important-to-have-knowledge-to-avoid-digital-fraud-sanjay-jind-news-c-199-1-jnd1001-125320-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल फ्रॉड से बचने की जानकारी होना जरूरी : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल फ्रॉड से बचने की जानकारी होना जरूरी : संजय
Wed, 06 Nov 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
06जेएनडी11: व्याख्यान में भाग लेते हुए छात्राएं व प्राध्यापिकाएं।
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग ने ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पूनम मोर ने की, जबकि संचालन कंप्यूटर साइंस विभाग की सहायक अध्यापिका शिवानी गर्ग ने किया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर सेवानिवृत्त आईपीएस संजय सहाय शामिल हुए। व्याख्यान में 35 छात्राओं ने भाग लिया।
संजय सहाय ने कहा कि आज के समय में साइबर सिक्योरिटी विषय के बारे में जानना सबके लिए बहुत अनिवार्य है। आजकल डिजिटल फ्रॉड किए जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि हमें इस तरह के अपराध को विस्तृत तरीके से इन्वेस्टिगेट करके इन्हें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से हैकर पीड़ितों से किस तरीके से पैसे अर्जित करते हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस तरह से हम डिजिटल गिरफ्तारी से बच सकते हैं। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभाग की सहायक अध्यापिका सुनीता, रितु, निश्चल मौजूद रहीं।