फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ishika won a bicycle by securing first place in the 400-meter race.

Jind News: इशिका ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर साइकिल जीती

Mon, 28 Sep 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ishika won a bicycle by securing first place in the 400-meter race.
27 सफीदों 2 दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को साइकिल देकर सम्मानित करते हुए क्लब के पदाधिकारी
सफीदों। गांव सिवाना माल स्थित आर्मी ग्राउंड में रविवार को युवा क्लब की ओर से ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से पहुंचे हजारों बाल खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान पानीपत के गांव मतलोडा की इशिका ने लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर साइकिल जीती। इसके बाद इशिका ने लड़कों के साथ आयोजित 400 मीटर दौड़ में भी हिस्सा लिया और प्रथम स्थान हासिल करते हुए 1100 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

युवा क्लब के प्रधान राजेश शर्मा, अमित सरोहा और मनीष शर्मा ने बताया कि गांव गंगाना के मिल्खा सिंह और गांव बुटाना निवासी अरुण ने अपने-अपने आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर साइकिल जीती। प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 500-500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश के लिए अनेकों प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान मोहन शर्मा, सुनील शर्मा, अर्जुन पंचाल, नीरज पहलवान, सुनील कुमार, दिव्यांशु, शिवम शर्मा के अलावा क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed