{"_id":"6ac6b4032603c3d45b0aa8f8","slug":"inspire-award-scheme-1035-students-have-submitted-ideas-so-far-jind-news-c-199-1-sroh1006-161677-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंस्पायर अवार्ड योजना...अब तक 1035 विद्यार्थियों ने भेजे आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंस्पायर अवार्ड योजना...अब तक 1035 विद्यार्थियों ने भेजे आइडिया
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी07-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
जींद। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत बेहतर और नए आइडिया देने वाले विद्यार्थियों को दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए जिले के राजकीय और निजी स्कूलों में कक्षा छठी से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों से दस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
जिले से अब तक 1035 विद्यार्थियों ने योजना के तहत अपने आइडिया देने के लिए आवेदन किया है। शिक्षा विभाग ने जिले से कम से कम 1650 विद्यार्थियों के आवेदन करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें वैज्ञानिक सोच व अनुसंधान की ओर प्रेरित करना है। योजना के तहत विद्यार्थियों को रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान से जुड़े नए और उपयोगी वैज्ञानिक आइडिया ऑनलाइन भेजने होते हैं।
चयनित आइडिया पर मिलेंगे दस हजार
योजना के तहत विद्यार्थियों की ओर से भेजे गए आइडिया का चयन कई मापदंडों के आधार पर किया जाता है। इनमें आइडिया की नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण के अनुकूल होना और वर्तमान तकनीक की तुलना में बेहतर समाधान देने की क्षमता प्रमुख है। जिन विद्यार्थियों के आइडिया चयनित होंगे, उन्हें दस हजार रुपये की अवार्ड राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल विद्यार्थी अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट या मॉडल को तैयार करने में कर सकेंगे। इसके अलावा मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए भी राशि का उपयोग किया जा सकता है। इस तरह विद्यार्थियों को अपने विचार को मॉडल का रूप देकर उसे प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
15 अगस्त से मांगे जा रहे आवेदन
शिक्षा विभाग की ओर से योजना के तहत 15 अगस्त से सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना के बारे में जानकारी देकर उनके आवेदन करवाएं और नए आइडिया भेजने के लिए प्रोत्साहित करें।
वर्जन
जिले से अब तक 1035 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। दस अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। सभी स्कूल मुखियाओं को विद्यार्थियों से अधिक से अधिक आवेदन करवाकर उनके आइडिया भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।
-रणधीर लोहान, विशेषज्ञ, जिला विज्ञान