{"_id":"6591beea8f8a48ac9e0cdafb","slug":"injured-after-being-attacked-with-a-sharp-weapon-case-registered-against-mother-and-son-jind-news-c-199-1-jnd1001-11032-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल, मां-बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल, मां-बेटे पर केस दर्ज
Mon, 01 Jan 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। सच्चाखेड़ा गांव में गली से जा रहे व्यक्ति का रास्ते रोककर जान से मारने की धमकी देकर गंडासी से सिर पर चोट मारने पर सदर थाना पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
सच्चाखेड़ा गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को करीब साढ़े तीन बजे अपने भतीजे को गोद में लेकर अपने ताऊ के बेटे विक्रम सिंह के गेट के पास पहुंचा था। उसी दौरान वहां पर मोहित उसकी मां गंगा भी आ गई और गली में रोककर बहस करने लगे। मोहित ने जान से मारने की धमकी देकर उसके सिर पर हमला कर दिया। वह वहीं घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मोहित मौके से फरार हो गया। वहां पर मौके पर मौजूद विक्रम उसे गाड़ी में डालकर इलाज के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में ले आया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर मोहित, उसकी मां गंगा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।