फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the administration does not vacate the phad soon, we will go on strike: Association

प्रशासन ने जल्द फड़ खाली नहीं करवाए तो करेंगे हड़ताल : एसोसिएशन

Sun, 20 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
If the administration does not vacate the phad soon, we will go on strike: Association
19जेएनडी36: सब्जी मंडी एसोसिएशन की बैठक होते हुए। संवाद
नरवाना। सब्जी मंडी एसोसिएशन सदस्योंं व पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को मंडी प्रधान चरणजीत छाबड़ा के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रधान राजू सेतिया ने की। शनिवार को हुई बैठक में सब्जी मंडी एसोसिएशन सदस्यों व पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द फड़ खाली नहीं करवाए तो सभी आढ़ती स्ट्राइक पर चले जाएंगे। इसके बाद की जिम्मेदारी प्रशासन व संबंधित अधिकारियों की होगी। वहीं दूसरी तरफ फड़ विक्रेता भी एक दिन पहले शुक्रवार को न्याय की गुहार लगाते हुए सीएम नायब सैनी से मिले। हालांकि सब्जी मंडी के आढ़ती भी अपनी मांग कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के सामने रख चुके हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन झुकता है या नहीं। अभी तक सिर्फ नोटिस ही दिए गए हैं। सब्जी मंडी में पिछले कई दिनों से मंडी आढ़ती व फड़ विक्रेता के बीच विवाद हुआ था जो समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा। अपनी मांगों को मनवाने के लिए दोनों पक्षों की तरफ से लोगों ने राजनेताओं के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए हैं। आढ़तियों और फड़ विक्रेताओं में प्रशासन की ढीली लापरवाही के प्रति नाराजगी है। दूसरी तरफ फड़ विक्रेताओं का कहना है कि प्रशासन को अगर कार्रवाई करनी है तो वह दोनों पर करे। अकेले फड़ विक्रेताओं पर नहीं। इसी के चलते उन्होंने प्रदेश के सीएम से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई। इस मौके पर जितेंद्र सचदेवा, बिंटु अरोड़ा, गुलशन छाबड़ा, जगदीश दुआ, बंटी छाबड़ा, बक्षी, मनीष, धनश्याम नागपाल, लक्की दुआ, भूषण मक्कड़, सोनू नागपाल, नरेश मोर, भूषण सचदेवा व राजू खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed