{"_id":"646919de3cae318eef068514","slug":"how-did-the-government-lose-faith-in-its-own-currency-notes-dipendra-jind-news-c-199-1-sroh1007-118-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का अपने ही छापे नोट से विश्वास कैसे उठ गया : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का अपने ही छापे नोट से विश्वास कैसे उठ गया : दीपेंद्र
Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। भाजपा कैसी सरकार है, जिसका अपने ही छापे हुए नोटों से इतनी जल्दी विश्वास उठ गया। भाजपा देश को आर्थिक रूप से खोखला करने पर तुली है। आज कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शपथ ली है, अगले साल हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार शपथ लेगी। यह बात सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां पुरानी अनाज मंडी में हाथ से हाथ जोड़ो रैली को संबोधित करते हुए कही।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दो हजार रुपये के नोट को अब चलन से बाहर कर दिया। इस सरकार का अपने ही छापे नोट से इतनी जल्दी विश्वास कैसे उठ गया। इससे पहले नवंबर 2016 को बिना सोचे समझे लिया गया नोटबंदी का फैसला देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित हुआ था। उस विनाशकारी निर्णय ने देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग-धंधे, छोटे व्यापार और आम घरों की गाढ़ी बचत को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है।
भाजपा-जजपा के भ्रष्टाचार की रफ्तार इतनी तेज है कि एक घोटाले का जिक्र भी खत्म नहीं होता, दूसरा सामने आ जाता है। दूसरे घोटाले की जांच तक शुरू नहीं होती कि तीसरा आ जाता है।
विज्ञापन
अब जमीन घोटाला उजागर हुआ है। हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रमों में लगातार लोगों का अपमान कर रहे हैं। इनका घमंड सातवें आसमान पर है। मुख्यमंत्री जनसंवाद नहीं जन-अपमान कार्यक्रम चला रहे हैं। भाजपा का एक ही नारा है गरीब, किसान, मध्यम वर्ग का शोषण और भ्रष्टाचार का पोषण।
उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ो रैली में पहुंचे सीईटी अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मनोहर सरकार का चार गुना का चक्कर छोड़ो, सीईटी को क्वालीफाई से जोड़ो।
हरियाणा विकास में गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं में नंबर एक पर माना जाता था, अब विकास में पिछड़कर 19वें स्थान पर पहुंच गया बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया। एचपीएससी, एचएसएससी दफ्तरों में बैठे उन अफसरों से रिश्वत के डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये बरामद हुए जिनको मुख्यमंत्री ने खास तौर से बैठाया था। -जजपा का गठबंधन 5100 रुपये पेंशन पर नहीं बल्कि हरियाणा में लूट की छूट पर हुआ था।
खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों को 5100 रुपये की पेंशन देने की कोई बात ही नहीं हुई थी। यह सरकार केवल लूट और छूट के लाइसेंस पर बनी है। लोगों ने तो भाजपा सरकार को पलटने का फैसला सुनाया था।
भाजपा कहती थी 75 पार दूसरा कहता था भाजपा को करो जमना पार। चुनाव का फैसला आते ही दोनों बन गए पक्के यार। प्रदेश में बना दी भ्रष्ट सरकार और जनता कर रही हाहाकार।
इस मौके पर कन्हैया कुमार, विधायक जगबीर सिंह मलिक, विधायक सुभाष देशवाल, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह ढुल, पूर्व विधायक प्रो. रामभगत, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, बलराम कटवाल, धर्मेंद्र ढुल, रमेश सैनी, महावीर कंप्यूटर, राजू लखीना, वीरेंद्र घोघड़िया रोहित दलाल आदि मौजूद रहे।
जींद बचाने का संकल्प लेकर जाएं : सहवाग
रैली आयोजक प्रमोद सहवाग ने कहा कि जींद की जनता ने आज दिखा दिया है कि वह बदलाव के मूड में है और भाजपा-जजपा सरकार से हताश व परेशान है। केवल चुनाव का इंतजार है। सहवाग ने कहा कि नगर परिषद, तहसील व अन्य सरकारी कार्यालयों में आमजन को सरेआम लूटा जा रहा है। पीने को साफ पानी नहीं आता, ईलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, स्टेडियम में कोच नहीं, स्कूलों में मास्टर नहीं, शहर को अंडरपास से दो हिस्सों में बांट दिया है। कांग्रेस सरकार आने पर इसका पूरा हिसाब लिया जाएगा और जनता को राहत देने के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा बचाने का संकल्प लेकर जा रहे हैं और हम कांग्रेस के सिपाही जींद बचाने का संकल्प लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं।