फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   House balcony fell during Jaimala, 23 injured

Jind News: जयमाला के दौरान मकान का छज्जा गिरा, 23 घायल

Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
House balcony fell during Jaimala, 23 injured
जींद। उचाना के गांव खटकड़ में शादी समारोह में रविवार दोपहर रिबन कटाई और जयमाला के दौरान मकान का छज्जा गिर गया। इसमें 23 लोग घायल हो गए। घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से छह लोगों की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायलों में तीन बच्चे, 17 महिलाओं के अलावा फोटोग्राफर भी शामिल है। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन

खटकड़ गांव निवासी जीता की बेटी मनीषा की शादी थी। रोहतक के जसिया से अंकित बरात लेकर पहुंचा था। बरात आने के बाद फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन के घर के बाहर पहुंचा तो यहां रिबन कटाई की रस्म अदा करने के दौरान दुल्हन के परिवार के लोग घर के गेट पर खड़े थे। दूल्हे को देखने के लिए काफी महिलाएं मकान की छत पर खड़ी हो गईं। एक साथ कई महिलाओं के छत के छज्जे पर खड़े होने से छज्जा एकाएक गिर गया। इससे छत पर खड़ी सभी महिलाएं गिरी तो वहीं नीचे खड़े लोगों पर भी छज्जे का मलबा आ गिरा। इससे एकदम अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
मकान का छज्जा गिरने से सुनीता, निशा, नेहा, रेणू, सुमन, भागो, पायल, छोटी, धौली, किताबो देवी, शीतो, मीना, अनिकेत, गीता, मटरी, कांता, रीना, प्रेमा, नरेंद्र घायल हो गए। नरेंद्र फोटोग्राफर था और हादसे के दौरान छज्जे के नीचे खड़ा होकर वीडियो और फोटो खींच कर रहा था। घायलों में आठ वर्षीय प्रज्ञा, 11 वर्षीय अनिकेत भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल टैक्स पर हुआ हंगामा
शादी समारोह में छज्जा गिरने के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल की तरफ कार और दूसरे निजी वाहन में लाया जा रहा था तो टोल टैक्स पर कर्मचारी टोल काटने की बात को लेकर अड़ गए। इसके बाद टोल पर हंगामा हो गया। लोगों ने बताया भी था कि खटकड़ में हादसा हुआ है और खटकड़ के लोगों का टोल फ्री भी है तथा एमरजेंसी की स्थिति में घायलों को ले जा रहे वाहन को न रोका जाए लेकिन टोल कर्मी टैक्स काटने की बात पर अड़ रहे। इससे काफी देर तक टोल पर हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में एंबुलेंस और दूसरे वाहनों के जरिए वहां से किसी तरह घायलों को सिविल अस्पताल में लाकर उपचार के लिए दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed