फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health workers' protest against the abolition of posts during online transfers.

Jind News: ऑनलाइन तबादलों में पद बंद करने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन

Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Health workers' protest against the abolition of posts during online transfers.
फोटो 03जेएनडी20-डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रति​नि​धि राजन चिलाना को ज्ञापन सौंपते हुए एसो​सिएशन पदा​
जींद। ऑनलाइन तबादलों के तहत 25 प्रतिशत से अधिक पद पोर्टल पर बंद किए जाने के विरोध में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने आंदोलन की घोषणा की है। सात अक्तूबर से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा के पंचकूला स्थित कार्यालय पर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इससे पहले सभी विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला सचिव गुरनाम सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि डॉ. राजन चिल्लाना व जुलाना विधायक विनेश फोगाट के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री और सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। जिला सचिव गुरनाम सिंह और वित्त सचिव अमरजीत ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती करने के बजाय मेवात और यमुनानगर जैसे जिलों में नियुक्ति के लिए दूसरे जिलों के पद बंद किए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जींद जिले के 186 उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू के 46 पद ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में बंद किए गए हैं। एसोसिएशन ने मांग की कि तबादला प्रक्रिया शुरू करने से पहले रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएं। साथ ही तबादले शैक्षणिक सत्र के बीच में करने के बजाय अप्रैल में किए जाएं, ताकि कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed