फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health services ready

स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से तैयार

Mon, 17 Nov 2014 12:25 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन

 संत रामपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का सोमवार को अंतिम दिन होने के चलते जींद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रामपाल की गिरफ्तारी के दौरान होने वाले संभावित टकराव की स्थिति निपटने के लिए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से तैयार किया गया है।

विज्ञापन


 जींद व नरवाना के सामान्य अस्पतालों के सभी बेड खाली करा दिए गए हैं तथा अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारियों को भी ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में ब्लड की कमी से जूझना न पड़े। वहीं आपातकालीन स्थिति में जींद व नरवाना के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिल्ड से भी चिकित्सकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के साथ-साथ जिले के निजी अस्पतालों में भी एमरजेंसी के लिए बेड व अन्य सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। वहीं जींद जंक्शन से होकर संत रामपाल के अनुयायियों को बरवाला आश्रम में पहुंचने से रोकने के लिए जीआरपी और हरियाणा पुलिस के जवान की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा संत रामपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद से रामपाल के समर्थक रामपाल की गिरफ्तारी में बाधा उत्पन्न करने के लिए बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में डटे हैं। हाईकोर्ट द्वारा रामपाल को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर 17 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को पुलिस प्रशासन के पास रामपाल की गिरफ्तारी का अंतिम दिन बचा है। क्योंकि 17 नवंबर को रामपाल को कोर्ट में पेश किया जाना है लेकिन रामपाल के समर्थकों द्वारा गिरफ्तारी में बाधा पैदा किए जाने के बाद बरवाला के सतलोक आश्रम में टकराव की स्थिति बनी हुई है। बरवाला नजदीक होने के कारण जींद में भी इस विवाद का असर पड़ रहा है। जींद जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जींद व नरवाना के सामान्य अस्पताल के सभी बेड खाली कराए गए हैं। वहीं जींद अस्पताल की तरफ से एक एंबुलेंस तथा एक सर्जन को हिसार के लिए रवाना किया गया है। ताकि आपातकाल की स्थिति में हिसार में चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों।

अतिरिक्त स्टाफ की लगाई ड्यूटी
बरवाला में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जींद के सामान्य अस्पताल प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की गई हैं। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा फिल्ड से चिकित्सकों को बुलाकर जींद व नरवाना में अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। वहीं ब्लड बैंक प्रभारी को भी ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड का स्टाक रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जीआरपी के कब्जे में जंक्शन
रामपाल के समर्थकों को बरवाला पहुंचने से रोकने के लिए जींद जंक्शन पर भारी संख्या में जीआरपी तथा हरियाणा पुलिस के जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। पिछले तीन दिनों से जीआरपी के जवान रेलवे जंक्शन पर आने वाले रामपाल के समर्थकों को समझा-बुझाकर ट्रेन में बैठाकर वापस भेज रहे हैं। रेलवे पुलिस के एसपी अशोक कुमार स्वयं यहां पर मोर्चा संभाले हुए हैं।


ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड
आपातकालीन स्थित से निपटने के लिए ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड का स्टाक है। ब्लड के कारण किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस समय ब्लड बैंक में 250 से 300 यूनिट रक्त है।
डॉ. जेके मान, ब्लड बैंक प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed