{"_id":"6835fff4e2683b817609b8d5","slug":"haryana-football-legendary-award-2nd-in-faridabad-jind-news-c-199-1-jnd1002-135382-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा फुटबॉल लीजेंडरी अवॉर्ड 2 को फरीदाबाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा फुटबॉल लीजेंडरी अवॉर्ड 2 को फरीदाबाद में
विज्ञापन
27जेएनडी18-दीपक जिंदल। संवाद
जींद। दो जून को फरीदाबाद में हरियाणा लीजेंडरी फुटबॉल अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लैजेंडरी फुटबॉलर्स, जिन्होंने हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा फुटबॉल संघ के जिला प्रधान दीपक जिंदल ने बताया यह अवॉर्ड कार्यक्रम करवाने का फैसला हरियाणा फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के दिशा निर्देश के बाद लिया गया। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फुटबॉल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण चौबे, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
हरियाणा खेल मंत्री गौरव गौतम, राज्य मंत्री राजेश नागर, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक, विधायक धनेश अदलखा और हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जींद के प्रधान दीपक जिंदल ने जिले के सभी फुटबॉल खिलाड़ियों से अपील की है कि वे सब इस भव्य आयोजन में पहुंचें।