फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana : farmers protest against stopping internet service

हरियाणा : इंटरनेट सेवा बहाल करवाने के लिए खटकड़ टोल पर डटे किसान, सरकार पर लगाए आरोप  

Tue, 02 Feb 2021 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Feb 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Haryana : farmers protest against stopping internet service
खटकड़ टोल पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के जींद में पिछले पांच दिन से इंटरनेट सेवा बंद है। इंटरनेट सेवा को बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने खटकड़ टोल पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन  उन्होंने जाम नहीं खोला।

विज्ञापन


किसानों ने कहा कि उन्होंने सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि सोमवार तक अगर इंटरनेट नहीं चला तो वह मंगलवार को हाईवे को जाम करेंगे। किसानों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने के लिए उचाना थाना प्रभारी तथा तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने इंटरनेट सेवा शुरू करवाने की अपनी जिद जारी रखी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इंटरनेट नहीं चलने के कारण बच्चों की पढ़ाई के साथ ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही है। जब जिले में किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है तो सरकार इंटरनेट सेवा को बंद करके अफरातफरी के हालात क्यों बना रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सरकार इंटरनेट सेवा शुरू नहीं करती तब तक जाम को खोला नहीं जाएगा। हालांकि प्रशासन लगातार ग्रामीणों से बातचीत करके जाम को खोलने के प्रयास में लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed