{"_id":"68bdb796faef224bb30bf738","slug":"haryana-boy-shot-dead-in-america-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अमेरिका में हरियाणा के युवक की हत्या, खुले में पेशाब करने से रोका तो मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अमेरिका में हरियाणा के युवक की हत्या, खुले में पेशाब करने से रोका तो मार दी गोली
Sun, 07 Sep 2025 10:19 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:19 PM IST
सार
हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक डंकी रूट से अमेरिका गया था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
कपिल, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बराह कलां के युवक कपिल की अमेरिका में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार रात की है। युवक ढाई साल पहले डंकी रूट के रास्ते 45 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। कपिल अपने पिता का इकलौता बेटा था और एक स्टोर पर काम करता था।
साल 2022 में गया था अमेरिका
बराह कलां निवासी 26 वर्षीय कपिल साल 2022 में पनामा के जंगलों से होते हुए डंकी रूट के रास्ते गया था। वह मैक्सिको की दीवार फांदकर अमेरिका में कूदा था। इसके बाद वहां गिरफ्तारी हुई और वहां पर केस चलाकर रहने लगा था। कपिल के पिता ईश्वर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। कपिल के चाचा रमेश ने ही उसे अपने पास जींद में रखकर पढ़ाया था फिर उन्होंने पढ़ाई पूरी करवा 45 लाख रुपये खर्च कर उसे ढाई साल पहले डंकी रूट के रास्ते अमेरिका भेज दिया था।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में करता था काम
रमेश ने बताया कि कपिल अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहां काम करता था, वहां अमेरिकी मूल का एक व्यक्ति आया और पेशाब करने लगा तो कपिल ने उसे मना किया। इस बात को लेकर बहस काफी बढ़ गई और अमेरिकी मूल के व्यक्ति ने कपिल पर कई फायर कर दिए, जिससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के युवक की अमेरिका में हत्या किए जाने से पूरे गांव में शोक है। परिजन अब उसका शव लाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़, दो बदमाश घायल