फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hanuman birth anniversary will be celebrated today in Chitra Nakshatra

Jind News: आज चित्रा नक्षत्र में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Tue, 23 Apr 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Hanuman birth anniversary will be celebrated today in Chitra Nakshatra
22जेएनडी15 : हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर में मिट्टी व गंगाजल से बनी भगवान हनुमान की प्रतिमा।
जींद। इस बार हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार को है। मान्यता के अनुसार जिस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था उस दिन भी मंगलवार था। इसके साथ ही जिस चित्रा नक्षत्र में हनुमान जी का जन्म हुआ था वही नक्षत्र भी हनुमान जन्मोत्सव के दिन यानी आज रहेगा। इसके अलावा वज्र नामक योग भी इस दिन बन रहा है।
विज्ञापन

शास्त्रों में ऐसा विधान है कि इस दिन बल, बुद्धि और विद्या का वर देने वाले बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

वहीं धार्मिक संगठनों की ओर से हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा हिंदू संगठन हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि पंचांग के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हुआ था। साल 2024 में पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल को 3 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। व

22जेएनडी15 : हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर में मिट्टी व गंगाजल से बनी भगवान हनुमान की प्रतिमा।

22जेएनडी15 : हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर में मिट्टी व गंगाजल से बनी भगवान हनुमान की प्रतिमा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed