फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   girls student meret ij cmse 12 exam, happy

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में म्हारी छोरियों ने मारी बाजी

Sun, 22 May 2016 12:25 AM IST
jind
jind Updated Sun, 22 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
girls student meret ij cmse 12 exam, happy
डीएवी स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम पर जश्न मनाती छात्राएं। - फोटो : bureau
सीबीएसई बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। डीएवी स्कूल की अरुणिमा व सुप्रीम स्कूल की छात्रा गरिमा 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान पर रहीं। इन दोनों छात्राओं ने मेडिकल में भी जिले में टॉप किया है। इंडस स्कूल की छात्रा रश्मि ने नॉन मेडिकल में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड से संबंधित करीब दो दर्जन स्कूल हैं। इस बार करीब डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। शनिवार को परीक्षा परिणाम देखने के सुबह से ही स्कूलों में विद्यर्थियों की भीड़ लग गई। दोपहर में परीक्षा परिणाम आने पर उर्त्तीर्ण विद्यार्थी झूम उठे और जमकर जश्न मनाया। शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


 डॉक्टर बनना चाहती है गरिमा
मेडिकल में 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप करने वाली सुप्रीम सीनियर स्कूल की छात्रा गरिमा पीएमटी की परीक्षा दे चुकी है। गरिमा व अभिभावकों को पूरी उम्मीद है कि वह इस परीक्षा को पास करेगी। गरिमा का सपना डॉक्टर बनने का है। गरिमा ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहती हैं। गरिमा के पिता पद्म कुमार व्यवसायी हैं और मां जगदंबे हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन

 
गरिमा 97.6 प्रतिशत अंक के साथ रही टॉप
सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या सुशील रांगी ने बताया कि स्कूल के 92 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इसमें मेडिकल में गरिमा पुत्री पद्म कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में ही अक्षिता अग्रवाल ने 92 प्रतिशत के साथ दूसरा, मन्नत ने 91 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिकल में नेहा ने 90 प्रतिशत, दिनेश ने 88 प्रतिशत, आशीष ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में दीपक ने 91 प्रतिशत, प्रशांत ने 85 प्रतिशत, संदीप ने 84 प्रतिशत, आर्ट में मनीषा पहले स्थान पर, आशीष दूसरे, सचिन तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के कुल 23 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। स्कूल निदेशक रामनिवास दुहन ने शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंडस के 181 विद्यार्थी मेरिट में
इंडस पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अरुणा शर्मा ने बताया कि इस बार कुल 279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। वहीं कुल 181 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। रश्मि ने नॉन मेडिकल में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में भावना ने 96.2 प्रतिशत, कॉमर्स में प्राप्ति ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विषय के अनुसार केमेस्ट्री में 100, म्यूजिक में 100, फिजिक्स में 99, इकोनॉमिक्स मेें 97, बॉयोलॉजी में 96, गणित में 95, अंग्रेजी में 95, कामर्स में 95, बिजनेश में 95 उच्चत्तम अंक रहे। संस्था के निदेशक सुभाष श्योराण ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, अध्यापकों व प्राचार्या को बधाई दी।

 तीनों संकायों में डीएवी के विद्यार्थी जिले में टॉप
डीएवी संस्थाओं के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने बताया कि मेडिकल व नॉन मेडिकल में कुमारी अरुणिमा ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में हर्षिता मित्तल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक 42 बच्चे, 80 प्रतिशत से अधिक 107, 75 प्रतिशत से अधिक 138 और 60 प्रतिशत से अधिक 213 विद्यार्थी रहे। विषय अनुसार संगीत में 18 विद्यार्थियों ने 100 में से 100, इकोनॉमिक्स में 100 में से 100, फिजिक्स में 99 बायो में 99 केमेस्ट्री में 98 कंप्यूटर में 99, अंग्रेजी में 96, अकांउटस में 96, बिजनेस में 96 अंक प्राप्त किए। मेधावी विद्यार्थियों को प्राचार्य धर्मदेव विद्यार्थी ने शॉल व मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।


कुमारी प्रतिभा ने मेडिकल में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या ऊषा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में कुल 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें विद्यालय का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा। 36 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक व 107 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुमारी प्रतिभा ने मेडिकल में 93 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed