{"_id":"648df43f6cc5ddc02307d0c8","slug":"frustrated-with-the-harassment-of-financiers-the-young-man-committed-suicide-jind-news-c-199-1-sroh1009-1431-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फाइनेंसरों की प्रताड़ना से क्षुब्ध हो युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फाइनेंसरों की प्रताड़ना से क्षुब्ध हो युवक ने की आत्महत्या
Sat, 17 Jun 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। इंदिरा काॅलोनी के ज्ञानतारा रोड निवासी एक युवक ने फाइनेंसरों की प्रताड़ना से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक गैस-चूल्हे ठीक करने का काम करता था। शहर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर फाइनेंसर पिता-पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झांझ गेट चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह शव नहीं उठाएंगे। सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश ढुल और शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन सहमत हो गए और उन्होंने शव उठा लिया। जाम लगभग पौना घंटा लगा रहा। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा काॅलोनी निवासी सुनीता ने कहा है कि उसके पति सतीश कुमार फेरी लगाकर गैस-चूल्हे ठीक करने का काम करते थे। पिछले दिनों उसके पति ने पवन नाम के एक युवक से फाइनेंस पर कुछ रुपये लिए थे और उसके पति किश्तों पर इस राशि का भुगतान भी कर रहे था। 16 जून को उसका पति काम के लिए बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी पवन और उसका पिता उसके घर पर आए और उसके साथ गाली-गलौज कर के चले गए। उसके कुछ देर बाद ही सतीश का फोन आया कि सेक्टर-8 में फाइनेंसरों ने उसके साथ मारपीट की है। जब वह घर पर आए तो उस समय भी काफी परेशान थे। सतीश ने उसे बताया कि इन फाइनेंसरों से तंग आ चुका है और यह बात कहते हुए घर से बाहर निकल गया। बाद में उसे पता चला कि सतीश बेहोशी की हालत में नहर की पटरी के पास पड़ा हुए हैं। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसको उल्टी लग रही थी और उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए, यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान सतीश की मौत हो गई। सुनीता ने आरोप लगाया कि फाइनेंसर पवन कुमार और उसके पिता की प्रताड़ना से आहत होकर ही उसके पति ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
वर्जन
मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झांझ गेट पर जाम लगा दिया। उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिस पर उन्होंने जाम खोल दिया। पुलिस ने फिलहाल फाइनेंसर पवन कुमार और उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।-डॉ. सुनील, प्रभारी, शहर थाना जींद।